गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, महिलाओं के साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने का वादा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसमें महिलाओं और युवा बेरोजगारों को हर महीने तीन हजार रुपए देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही 6 महीने में यूसीसी कानून लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने का संकल्प भी है।

अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके तहत घुसपैठियों की पहचान करना, उनका नाम हटाना और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी यानी   डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करने का काम करेंगे। अमित शाह ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता यानी डीए सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएग।. महिलाओं को लेकर भी उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में 3 हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। भाजपा के संकल्प पत्र में शाह ने पश्चिम बंगाल में आयुष्मान योजना लागू करने का वादा भी किया है।  इसके साथ ही उन्होंने युवा बेरोजगारों को हर महीने तीन हजार रुपए भत्ता देने का ऐलान भी किया।

शाह ने कहा-राज्य में परिवर्तन की भावना

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब मन से बदलाव चाहती है और राज्य में परिवर्तन की भावना साफ दिखाई दे रही है। पिछले 10 सालों में बीजेपी ने एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का उदाहरण पेश किया गया है, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है। भारत, जो पहले कई मामलों में पीछे माना जाता था, आज मोदी सरकार के नेतृत्व में दुनिया के सामने एक मजबूत और आगे बढ़ने वाला देश बनकर उभरा है। शाह ने कहा कि पहले ही बंगाल की जनता के सामने एक चार्जशीट रखी थी, जिसमें पिछले 15 सालों की सरकार को लेकर निराशा की बात कही गई थी। अब पार्टी का संकल्प पत्र लोगों के भरोसे का प्रतीक बनेगा और इसमें राज्य को निराशा से बाहर निकालने का पूरा रोडमैप दिया गया है।

कोलकाता के विकास के वादे भी किए

भाजपा ने कोलकाता के विकास को लेकर भी योजना पेश की है। मेट्रो नेटवर्क का पूरा विस्तार किया जाएगा, पुलों को मजबूत करने का समयबद्ध कार्यक्रम चलेगा और बंदरगाहों, खासकर हल्दिया पोर्ट का बड़े स्तर पर विकास किया जाएगा। व्यापार को आसान बनाने के लिए नई नीतियां लाई जाएंगी और सिंडिकेट सिस्टम को खत्म करने का वादा किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।