बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, एक महिला से रेप के बाद अब एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। अभी एक विधवा महिला के साथ बलात्कार की खबरें चल रही थीं कि एक और हिंदू युवक की हत्या की खबर आ गई। बताया जा रहा है कि जेस्सोर के मनीरामपुर में एक हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे उपजिला के यूनियन नंबर 17 के कपालिया बाजार इलाके में हुई। मृतक की पहचान केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले और तुषारकांति बैरागी के बेटे राणा प्रताप (45) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जब राणा प्रताप बाजार में मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में डर और अफरा–तफरी का माहौल है। मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए ऑफिसर–इन–चार्ज राजीउल्लाह खान ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

चार हिंदुओं की पहले ही हो चुकी है हत्या

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बांग्लादेश में दीपू दास, अमृत मंडल, बजेंद्र विस्वास और खोकोन दास नामक हिंदुओं की हत्या हुई है। दीपू दास की हत्या कथित ईशनिंदा के आरोप में की गई, जबकि कारोबारी खोकोन दास पर हमले के बाद भीड़ ने उन्हें पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। कई दिनों के इलाज के बाद खोकोन की मौत हुई थी।

विधवा हिंदू महिला के साथ दरिंदगी

बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा महिला के साथ हैवानियत हुई। पुलिस शिकायत के अनुसार दरिंदगी की शिकार हुई महिला की उम्र 40 साल है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चे के साथ बांग्लादेश के झेनैदाह जिले में रहती है। महिला ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके अनुसार पीड़िता ने ढाई साल पहले नादिपारा में जिस युवक से 20 लाख रुपए में 3 डिसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था, उसी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दरिंदगी की। शिकायत में कहा गया है कि शाहिन और उसके साथी ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप किया। बाद में महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए। फिर आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के बेहोश होने पर स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाई, विपक्ष पर किया हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाई। उन्होंने नक्सलवाद पर जीत और विपक्ष पर हमला किया।

ISRO का NVS-03 मिशन लॉन्च, भारत के NAVIC नेविगेशन सिस्टम को मिलेगा बल

ISRO ने NVS-03 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह भारत के NAVIC नेविगेशन सिस्टम को सशक्त करेगा।

बालाघाट में करंट जाल में फंसा 12 साल का बाघ, मौत की जांच जारी

बालाघाट में करंट जाल में फंसा 12 साल का बाघ मृत मिला। वन विभाग की जांच जारी है और दो संदिग्ध हिरासत में हैं।

मध्य प्रदेश के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मिलेगा त्वरित मदद

मध्य प्रदेश के 16 शहरों में शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना से आपदा राहत में तेजी आएगी। यह प्राधिकरण त्वरित मदद सुनिश्चित करेंगे।

इंदौर के 50 से अधिक बोरिंग में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को सख्त निर्देश दिए

इंदौर के बोरिंग में हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने पर एनजीटी ने नगर निगम को कड़े निर्देश दिए हैं। शहर के जल स्रोतों की जांच और सुधार आवश्यक है।

नरसिंहपुर 2019 एनकाउंटर मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

नरसिंहपुर 2019 एनकाउंटर मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इस विवादित मामले की जांच के लिए मंजूरी दी है।

इंदौर में दीपावली का उत्सव: महालक्ष्मी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

इंदौर में दीपावली का उत्सव महालक्ष्मी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ भव्य रूप से मनाया गया। राजवाड़ा और उषा नगर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

MPPSC उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने के लिए नया पोर्टल तैयार, तकनीकी खराबी से आवेदन में देरी

MPPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने के लिए नया पोर्टल तैयार किया है। तकनीकी खराबी के कारण आवेदन प्रक्रिया में देरी हो रही है।

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत की घटना सामने आई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर वन विभाग ने पूछताछ शुरू की है।

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, यात्रियों से की बात

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।