केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल में थे। इस दौरान चुनावी सभा में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल झूठ बोलने में माहिर है। वे केरल स्टोरी, कश्मीर फाइल्स और धुरंधर तक को झूठ बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे खुद ही झूठ बोलने में पूरी तरह से माहिर बन गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल झूठ की फैक्ट्री बन गए हैं। ये पार्टियां एफसीआरए और समान नागरिक संहिता में हाल ही में हुए संशोधनों को लेकर लोगों में डर और भ्रम फैला रहे हैं। गोवा में दशकों से यूसीसी लागू है, लेकिन उसके बारे में भी झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समय भी ऐसा ही किया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान खाड़ी देश भारत को अपना दुश्मन समझें, कि हम यहां कोई गलती करें, ऐसा कोई बयान दें और खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीय प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े और उनकी जान को खतरा हो। इसलिए कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिससे खाड़ी देश नाराज हों।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए



