नई दिल्ली। शनिवार को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले थे। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। दूसरे मुकबाले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर 6 रनों से विजय प्राप्त कर ली।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के 9वें मुकाबले में आरआर ने आखिरी के ओवर में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की। जीत के हीरो रहे रवि विश्वोई ने 4 विकेट हासिल किए और उनके अलावा आखिरी के ओवर में जौफ्रा ऑर्चर और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरआर ये मुकाबला 6 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। राजस्थान ने लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है और इसी के साथ वह टेबल में सबसे ऊपर भी आ गया। वहीं, गुजरात को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 211 रन बनाए थे। पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक शानदार शुरुआत दी। ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 210 रन पहुंचा दिया था। जवाब में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
समीर रिजवी के दम पर जीती दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसे दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने शानदार बैटिंग की और 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। उनकी सीजन की ये लगातार दूसरी जीत है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया था। इसे दिल्ली ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। डीसी के लिए समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए।



