अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में लापता अमेरिकी अधिकारी के सुरक्षित बचाए जाने की पुष्टि की है। यह अधिकारी अपने एफ-15ई जेट के ईरान में मार गिराए जाने के बाद लापता हो गया था।
ट्रंप ने कहा, “हमने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया! मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।” उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी एक सम्मानित कर्नल हैं और अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Sikkim Tunnel Rescue: सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि; 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
राष्ट्रपति के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस अधिकारी की स्थिति पर 24 घंटे लगातार निगरानी रखी और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विस्तृत रणनीति बनाई। उन्हें बचाने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को मिशन में शामिल किया गया।
ट्रंप ने बताया कि अधिकारी घायल जरूर हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं है और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे अभियान में एक भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ, जो अमेरिकी वायु सेना की क्षमता और प्रभुत्व को दर्शाता है।
जानकारी के मुताबिक, ईरान के कोहगिलुये काउंटी के डेहदाश्त शहर में हमले हुए, जहां दो दिन पहले अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया गया है। कुछ रिपोर्ट में मृतकों की संख्या इससे अधिक होने की बात भी कही गई है।
हालांकि इस दौरान संघर्ष की भी चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।



