👉 यह भी पढ़ें:
- राघव चड्ढा ने आप में लगाई सेंध, सात सांसदों के साथ भाजपा में शामिल
- राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी की अनबन बढ़ी, पंजाब सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा हटाई
- राघव चड्ढा पर फिर उठे सवाल, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
- आप नेताओं के आरोपों पर बोले राघव चड्ढा-उनके खिलाफ चल रहा है एक स्क्रिप्टेड कैंपेन
- राघव चड्ढा की लोकप्रियता से डर गई थी आप, अब लगा रही मोदी से डरने का आरोप, एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय शुरू होने के बाद से थे पार्टी के निशाने पर
- आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा-महाकुंभ के लिए 50-60 हजार वसूल रही हैं एयरलाइंस कंपनियां, केंद्र लगाए मनमानी पर रोक
0:00 left
आप में अंदरूनी हलचल: राघव चड्डा हटाए गए, बोले— खामोश किया गया हूं , हारा नहीं
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी राघव चड्डा से लेकर अशोक कुमार मित्तल को सौंप दी है। इस फैसले के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।
शुक्रवार को राघव चड्डा ने एक वीडियो जारी कर इस फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूँ।”
चड्डा ने कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की समस्याओं को उठाना कोई अपराध है?
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से उनके बोलने पर रोक लगाने की बात कही है। उन्होंने पूछा, “मेरी आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है? आखिर मुझे बोलने से कौन और क्यों रोकना चाहता है?”
राघव चड्डा ने यह भी कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों से आम जनता को फायदा हुआ है, ऐसे में यह समझ से परे है कि इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ।
हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया है।



