आप नेताओं के आरोपों पर बोले राघव चड्‌ढा-उनके खिलाफ चल रहा है एक स्क्रिप्टेड कैंपेन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में अपने सांसद राघव चड्‌ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद राघव चड्‌ढा का एक बयान आया और फिर शुरू हो गया आप नेताओं द्वारा आरोप लगाने का सिलसिला। अब चड्‌ढा ने फिर से जवाब दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।

राघव चड्ढा ने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसे आरोप। यह एक सोचा-समझा कैंपेन है। राघव चड्ढा ने कहा कि आप ने मुझ पर तीन आरोप लगाए। इन्हीं तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया।

आप के आरोप पर राघव चड्ढा ने कहा कि मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहां बैठा रहता हूं, ये सरासर झूठ है।  राघव चड्ढा ने कहा कि आप एक मौका ऐसा बता दे कि जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और उन्होंने साथ न दिया हो। पार्लियामेंट में तो हर जगह सीसीटीवी कैमरा है। आप फुटेज निकालकर दिखा दे कि राघव ने वॉकआउट में विपक्ष का साथ न दिया हो।

चुनाव आयोग वाले आरोप पर राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा। न औपचारिक तौर पर, न अनौपचारिक तौर पर। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। इनमें से 6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए। राज्यसभा में इस प्रस्ताव को लाने के लिए सिर्फ 50 हस्ताक्षरों की जरूरत होती है, जबकि विपक्ष के 105 सांसद हैं।

आप नेताओं ने राघव चड्‌ढा पर डरने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा में चीखने चिल्लाने, गाली गलौच करने, माइक तोड़ने नहीं गया हूं। मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया। मैं लोगों की ही बात की। मैंने जीएसटी से इनकम टैक्स की बात की। पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा संसद में उठाया। चड्‌ढा ने कहा कि मैंने सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के मुद्दे उठाए। रेलवे की दिक्कतों से बेरोजगारी और महंगाई तक हर जनता के मुद्दे को उठाया। मुझपर झूठे आरोप लगाए जा रहे। मैं हर झूठ को बेनकाब करूंगा। घायल हूं इसलिए घातक हूं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।