आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा-महाकुंभ के लिए 50-60 हजार वसूल रही हैं एयरलाइंस कंपनियां, केंद्र लगाए मनमानी पर रोक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट के किराए में भारी वृद्धि पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सामान दिनों में जहां 5-8 हजार किराया होता था, अब वहीं एयरलाइंस कंपनियां 50 से 60 हजार वसूल रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए।

राघव चड्ढा ने कहा कि दुनिया भर से करोड़ों लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, लेकिन महंगी फ्लाइट के कारण परेशान हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील है कि एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाए ताकि लोग आस्था के महाकुंभ में डुबकी लगा सकें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था और आध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। आज जब 144 वर्षों के बाद इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, तब देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोग स्नान, साधना और तपस्या करने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं। इस बीच हैरानी की बात यह है कि आस्था के महापर्व को एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी मनमानी कमाई के अवसर में तब्दील कर दिया है।

राघव चड्‌ढा ने कहा कि सामान्य दिनों में प्रयागराज में जिस फ्लाइट का खर्च 5-8 हजार रुपये हुआ करता था, आज वही फ्लाइट 50-60 हजार रुपये में पड़ रही है। एयरलाइंस कंपनियां श्रद्धालुओं से मनमाने रेट वसूल रही हैं। ऐसे में हजारों लोगों को निराश होना पड़ रहा है। ये कंपनियां फायदे के चक्कर में ठीक नहीं कर रहीं। राघव चड्ढा ने कहा कि मेरी सभी श्रद्धालुओं की ओर से केंद्र सरकार से यह मांग है कि एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाएं और कार्रवाई करें। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किफायती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराएं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।