👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
ट्रंप का दावा: रूसी तेल और टैरिफ पर पीएम मोदी नाराज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाए गए टैरिफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे “ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं”।
वॉशिंगटन डीसी में हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने आए थे और उन्होंने कहा, “सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?”
ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, “मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन भारत पर अब काफ़ी ज़्यादा टैरिफ लग गए हैं, इसलिए वे खुश नहीं हैं।”
उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। ट्रंप के अनुसार, भारत पर लगाए गए कुल 50 फ़ीसदी टैरिफ में से 25 फ़ीसदी शुल्क रूस से तेल खरीदने की ‘सज़ा’ के तौर पर लगाया गया है।
इसके अलावा ट्रंप ने यह दावा भी किया कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह पिछले पांच वर्षों से अपाचे हेलीकॉप्टर की डिलीवरी का इंतज़ार कर रहा है।



