👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे
- नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनाव में अंबरनाथ और अकोला में कांग्रेस और एआईएमआईएम के साथ भाजपा के गठबंधन के बाद पूरे देश में पार्टी की किरकिरी हो रही है। अब महाराष्ट्र के सीएम देवंद्र फडणवीस ने इस गठबंधन को पूरी तर से नकारते हुए भाजपा की स्थानीय इकाई को फटकार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस और अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन कर नगर परिषद का अध्यक्षत बनाया है। इसी तरह अकोट नगर परिषद में भाजपा ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया है। सीएम फडणवीस ने स्थानीय भाजपा इकाई के इस कार्य को संगठन विरोधी बताया है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
उन्होंने ऐसे गठबंधन को तुरंत खत्म करने के बाद पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह के किसी भी तरह के गठबंधनों को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मंजूरी नहीं है। यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है। अपने बयान में सीएम ने कहा कि भाजपा कभी भी कांग्रेस या एआईएमआईएम के साथ गठबंधन नहीं कर सकती। ऐसे गठबंधन अस्वीकार्य हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिना अनुमति कर लिया गठबंधन
मुख्यमत्री फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि ऐसे गठबंधन को को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। इसमें शामिल नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के किसी भी स्थानीय नेता ने बिना अनुमति के इन पार्टियों (एआईएमआईएम, कांग्रेस) के साथ गठबंधन किया है, तो यह पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



