महाराष्ट्र निकाय चुनाव में आखिर क्या कर रही है भाजपा, पहले कांग्रेस से हाथ मिलाया, अब ओवैसी की पार्टी का लिया साथ, ठाकरे और पवार की पार्टी से भी समर्थन

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा के रंग-ढंग किसी के समझ नहीं आ रहे। लोग कह रहे हैं कि जीत के लिए भाजपा कुछ भी करने को तैयार है। जो पार्टी भाजपा को दिन-रात कोसती रहती है, उसके साथ हाथ मिलाने में भी संकोच नहीं है। भाजपा ने पहले अंबरनाथ नगर पालिका में कांग्रेस से हाथ मिलाया। इसकी चर्चा अभी गरम ही थी कि अकोला जिले के अकोट में एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि अकोला जिले के अकोट नगर पालिका में हाल ही में चुनाव हुए थे। 35 सदस्यीय नगर पालिका में फिलहाल 33 सीटों पर नतीजे आए हैं, 2 सीटों पर चुनाव बाद में होंगे। भाजपा यहां 11 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसके बाद भाजपा ने अकोट विकास मंच का गठन किया। इस मंच में भाजपा के अलावा एआईएमआईएम को भी शामिल किया गया, जिसने 5 सीटें जीती थीं। इतना ही नहीं इस गठबंधन में ठाकरे गुट की शिवसेना, शिंदे गुट की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी, शरद पवार की एनसीपी और बच्चू कडू की प्रहार जनशक्ति पक्ष भी शामिल हैं। इस नए गठबंधन को अकोला के जिला प्रशासन के पास औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड कराया गया है।

सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए

हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भाजपा के खिलाफ जहां एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार वार करते रहते हैं, उनसे हाथ मिलाने पर भी पार्टी को कोई संकोच नहीं हुआ। इतना ही नहीं राज्य स्तर पर शरद पवार और अजीत पवार के बीच की राजनीतिक जंग जगजाहिर है, लेकिन अकोट में दोनों गुटों के पार्षद एक ही गठबंधन का हिस्सा हैं। इससे भी आगे की बात कि शिवसेना के दोनों गुट भी यहां एक साथ नजर आ रहे हैं।

जरा देखिए इस गंठबंधन में कौन-कौन

भाजपा-11 सीटें

एआईएमआईएम : 05 सीटें

प्रहार जनशक्ति पक्ष: 03 सीटें

शिवसेना (उद्धव गुट): 02 सीटें

शिवसेना (शिंदे गुट): 01 सीट

एनसीपी (अजीत पवार): 02 सीटें

एनसीपी (शरद पवार): 01 सीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।