👉 यह भी पढ़ें:
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका
0:00 left
टीएमसी और कांग्रेस में बढ़ा टकराव ,पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लड़ेंगी चुनाव
इंडी गठबंधन की सदस्य टीएमसी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर टकराव की खबरें सामने आती रही हैं | अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी ममता बनर्जी की नाराजगी सामने आई है |

ममता बनर्जी ने कहा, वो राज्य में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, उन्हें कम से कम मुझे बताना चाहिए था कि दीदी मैं आपके राज्य में आ रहा हूं. उन्होंने मुझे नहीं बताया| वहीँ सीट शेयरिंग पर ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा, ‘सीट शेयरिंग को लेकर हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है. हम इंडिया गठबंधन के साथी हैं. हमने तय किया है कि हम बंगाल में अकेले लड़ेंगे. देश के स्तर पर हम चुनाव के बाद तय करेंगे. हम सेक्यूलर पार्टी हैं. हम बीजेपी से अकेले लड़ सकते हैं.इसके पूर्व ममता कांग्रेस को बहरामपुर और मालदा दक्षिण सीट देने के लिए ही तैयार थीं जिसके बाद से दोनों दलों के बीच तनातनी चल रही है.

मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता पर पलटवार करते हुए उनको मौक़ापरस्त और कहा बताया और कहा उनकी पार्टी ममता की मदद के बिना ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी.गौरतलब है की पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीट हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी 22, बीजेपी 18 सीटों पर जीतने में सफल रही थी.



