सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 604.72 अंक नीचे, निफ्टी 193.55 अंक लुढ़का

0

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 9 जनवरी को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 604.72 अंक गिरकर 83,576.24 अंक पर और एनएसई निफ्टी 193.55 अंक लुढ़क कर 25,683.30 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में कमजोरी दिख रही इधऱ्, आईटी, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी रही। शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, बीईएल, एचसीएल टेक और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसके विपरित अडानी एंटरप्राइजेज, एनटीपीसी, आईसीआईसी बैंक, बजाजऑटो और जियो फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर बंद हुए, जबकि एचसीएल में 0.86% की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बीईएल 0.77 और रिलायंस में 0.34 फीसदी का उछाल आया है, वहीं इटरनल के शेयर 0.32 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here