0:00
0:00 left
सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित अयोध्या पहुंचे राजस्थान सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बीजेपी के कई नेता और अधिकारी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे. अयोध्या में वे दशरथ कुंड के पास आयोजित एक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए . दो स्पेशल चार्टर विमान से अयोध्या पहुंचे लोगों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सरकार के 23 मंत्री, चार निर्दलीय सहित 61 विधायक, आठ सांसद और उनके 16 सहयोगी भी शामिल हैं.

नेताओं के साथ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत समेत 21 प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे . सरकार के अनुसार इस यात्रा में कुल 133 लोग शामिल हैं. वहीं अयोध्या पहुंचने पर सीएम और नेताओं का वहां स्वागत किया गया. अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने पत्रकारों से कहा, मुझे आज अयोध्या पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है. मैंने तंबू में रामलला के दर्शन किए थे.. मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है. राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- MP के बालाघाट में गंदे पानी से छह बच्चों की मौत, 47 अस्पताल में
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट



