0:00
0:00 left
पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान से पांच की मौत
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में आए चक्रवाती तूफान काल बैसाखी के कारण पांच लोगों की मौत के बाद हालात का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देर रात विशेष विमान से मौके पर पहुंच गईं.सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वो सड़क मार्ग से करीब 45 कि.मी. दूर जलपाईगुड़ी रवाना हो गईं.

वहां उन्होंने इस तूफान में मृत एक महिला अनिमा राय के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और रात करीब डेढ़ बजे जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की.इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तूफान में लोगों की मौत पर शोक जताते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं से राहत के काम में जुटने की अपील की है.जलपाईगुड़ी ज़िले के कई इलाकों में रविवार को तेज़ बारिश और तूफान के कारण पांच लोगों की मौत हो गई.
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए



