सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 187.64 अंक उछला, निफ्टी 28.75 ऊपर

Date:

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 16 जनवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 187.64 अंक प्रतिशत चढ़कर 83,570.35 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 752.26 अंक या 0.90 प्रतिशत बढ़कर 84,134.97 पर पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 28.75 अंक बढ़कर 25,694.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में रहे। इधर, इटरनल, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और मारुति पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। यह तेज़ी आईटी सेक्टर में आई तेजी के कारण रही। इंफोसिस के शेयरों में आई तेज उछाल के चलते सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार उच्च स्तर पर बंद हुए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाया था।

👉 यह भी पढ़ें:

निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 5.67 प्रतिशत की बढ़त इंफोसिस में देखने को मिली। इसके बाद टेक महिंद्रा में 5.17 प्रतिशत की बढ़त, विप्रो में 2.79 प्रतिशत की बढ़त, एचसीएल टेक में 1.77 प्रतिशत की बढ़त और टाटा कंज्यूमर में 1.52 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान इटरनल को हुआ जिसमें 3.86 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.86 प्रतिशत की गिरावट, सिप्ला में 2.58 प्रतिशत की गिरावट, हिंडाल्को में 2.17 प्रतिशत की गिरावट, एशियन पेंट्स में 2.03 प्रतिशत की गिरावट रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती (टाइपो) के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।