👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
0:00 left
हमास ने दिया दो और इजरायली नागरिकों के ज़िंदा होने का सबूत दिया,जारी किया वीडियो
हमास ने नया वीडियो जारी करते हुए अगवा किए गए दो और इजरायली नागरिकों के ज़िंदा होने का सबूत दिया है. वीडियो में ओमरी मीरान ने बताया है कि उन्हें 202 दिन से बंदी बनाकर रखा गया है. वहीं कीथ सीगल ने पिछले हफ्ते की एक छुट्टी का ज़िक्र किया है.
इससे पता चलता है कि इस वीडियो को हाल ही में रिकॉर्ड किया गया है.
दोनों इजराइली नागरिकों को हमास ने 7 अक्टूबर को किए हमले के दौरान अगवा किया था.
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमरी और कीथ के परिवारों का कहना है कि वे उनकी रिहाई तक लड़ाई जारी रखेंगे. इसके साथ ही ओमरी और कीथ के परिवारों ने इजरायल की सरकार से रिहाई के लिए डील करने की अपील भी की है. नया वीडियो उस वक्त में सामने आया है जब हमास ने कहा है कि वो संघर्ष विराम के लिए इजरायल के ताज़ा प्रस्ताव पर विचार कर रहा है.इसराइल के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा है कि बंधकों की रिहाई के लिए अगर समझौता होता है तो वो रफ़ाह पर प्लान किए गए हमले के फैसले को वापस ले सकते हैं.



