0:00
0:00 left
30 लाख सरकारी पदों पर 15 अगस्त तक भर्ती का काम होगा शुरू;राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है.राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद 15 अगस्त तक भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोज़गार देने का काम शुरू हो जाएगा.राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है. वो फिसल रहे हैं और हिंदुस्तान के पीएम नहीं बनेंगे. उन्होंने फ़ैसला ले लिया है कि अगले चार-पांच दिन में आपका ध्यान भटकाना है. कुछ न कुछ ड्रामा करना है. आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए.

राहुल गांधी बोले, बेरोज़गारी सबसे बड़ा मुद्दा है. नरेंद्र मोदी ने आपको वादा किया था कि दो करोड़ लोगों को रोज़गार देंगे. झूठ बोला. गलत जीएसटी लागू की. नोटबंदी लाए. सारा काम अदानी जैसे लोगों के लिए किया है. हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं. चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है.बीजेपी इन चुनावों में एनडीए की 400 से ज़्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान



