0:00
0:00 left
मायावती का फ़ैसला स्वीकार्य; आकाश आनंद
बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाए जाने पर आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया दी है.आकाश आनंद का कहना है कि मायावती पार्टी की सर्वमान्य नेता हैं और उनका फ़ैसला स्वीकार है.मायावती ने आकाश आनंद नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाने का आदेश जारी किया.आकाश आनंद ने कहा, ”आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं.
आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनीतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है.आकाश आनंद ने कहा, ”आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे. भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा.मायावती ने आकाश आनंद को कुछ वक़्त पहले अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. मायावती ने ये ज़िम्मेदारी भी आकाश आनंद से वापस ले ली है.आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- बसपा में आकाश आनंद की वापसी, दिल्ली में हुई बैठक में मायावती ने बना दिया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर
- रामदास अठावले का आकाश आनंद को न्योता: “आरपीआई में मिलेगा सम्मान”
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, एक दिन पहले ही छीन लिए थे सारे पद
- मायावती किसी को नहीं सौंपेगी बसपा की कमान, डूबती पार्टी को बचाने के लिए भतीजे को सभी पदों से हटाकर दिया बड़ा संदेश
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया अपना उत्तराधिकारी
- अब कांग्रेस का समय नहीं ;आकाश आनंद



