0:00
0:00 left
रामदास अठावले का आकाश आनंद को न्योता: “आरपीआई में मिलेगा सम्मान”
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बसपा से निष्कासित आकाश आनंद को अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल होने का ऑफर दिया है। अठावले ने कहा कि आकाश मायावती के सिद्धांतों का पालन कर रहे थे, लेकिन अब जब उन्हें बसपा से निकाल दिया गया है, तो आरपीआई में उन्हें उचित सम्मान मिलेगा।
अठावले ने आगे कहा कि आकाश बहुजन समाज के मिशन को आगे बढ़ा रहे थे, इसलिए उन्हें आरपीआई से जुड़कर इसे और मजबूत करना चाहिए।
अखिलेश और राहुल पर भी साधा निशाना
रामदास अठावले ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की, कहा कि उनका चरित्र बदल गया है। उन्होंने महाकुंभ को लेकर लगातार बयानबाजी की, जबकि खुद भी कुंभ में स्नान करने गए थे। अठावले ने कहा कि यह उनका दोहरा रवैया दिखाता है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
इसके अलावा, अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महाकुंभ स्नान के लिए नहीं गए, लेकिन हिंदू वोट जरूर चाहते हैं। अगर वह जाते, तो योगी सरकार उन्हें पूरी सुविधाएं देती, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो उनकी बड़ी गलती थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Women Reservation Bill 2029: क्या इस बार संसद से पास होगा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक? रामदास अठावले का बड़ा दावा
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- बसपा में आकाश आनंद की वापसी, दिल्ली में हुई बैठक में मायावती ने बना दिया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, एक दिन पहले ही छीन लिए थे सारे पद
- मायावती किसी को नहीं सौंपेगी बसपा की कमान, डूबती पार्टी को बचाने के लिए भतीजे को सभी पदों से हटाकर दिया बड़ा संदेश
- पीएम मोदी संविधान नहीं बदलेंगे; रामदास आठवले



