पन्नू मामले में रूस ने अमेरिका को घेरा, भारत का किया सपोर्ट
अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश के मामले में अमेरिका के भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर रूस ने प्रतिक्रिया दी है. रूस ने इन आरोपों को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है. रूस का दावा है कि अमेरिका भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहा है. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ”पन्नू के मामले में अमेरिका भारत को लेकर कोई पुख्ता सबूत मुहैया नहीं करवा पाया है. इस मामले में बिना सबूत के किसी भी बात को स्वीकार नहीं किया जा सकता.




