पन्नू मामला ;जांच आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच सूचनाओं का हुआ आदान-प्रदान ;अमेरिका
अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश से जुड़े मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रिंसिपल डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने पत्रकारों से कहा है, संबंधित जांच को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत दोनों सरकारों के बीच पिछले सप्ताह सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया. हम समझते हैं कि भारत की आंतरिक जांच समिति अपनी जांच जारी रखेगी और उम्मीद करते हैं कि पिछले सप्ताह की बातचीत के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे.
वेदांत पटेल का कहना है, निश्चित तौर पर अमेरिका तब तक पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होगा, जब तक कि उस जांच के नतीजों के आधार पर सार्थक जवाबदेही न तय की जाए. यह एक ऐसा मुद्दा है जो जारी है और दोनों देशों में इसकी जांच चल रही है.
सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिकी धरती पर हत्या कराने की कथित साजिश रचने के अभियुक्त निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया जा चुका है.अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक निखिल गुप्ता पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या करने के लिए सुपारी देने का आरोप है.अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता को किसी भारतीय अधिकारी से गुरपतवंत सिंह की हत्या कराने का निर्देश मिला था.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।
इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।
विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।
भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।