बसपा में आकाश आनंद की वापसी, दिल्ली में हुई बैठक में मायावती ने बना दिया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही बसपा से निष्कासित किए गए मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में फिर वापसी हो गई है। आज दिल्ली में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया। इतना ही नहीं बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मायवाती ने उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि मायावती ने बहुजन समाज पार्टी से इसी वर्ष फरवरी में निष्कासित था। इसके बाद अप्रैल में फिर पार्टी में वापस ले लिया था। बसपा चीफ ने आकाश आनंद की वापसी के लिए नया पद ही बना दिया। इससे पहले बसपा में कभी चीफ कोआर्डिनेटर का पद था। बसपा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मायावती के हवाले से जानकारी दी गई कि पार्टी के लोगों की सहमति से आकाश आनन्द को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया तथा उसे देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिये गये। उम्मीद है कि इस बार, यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुये, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देगा। बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके अलावा, बिहार विधानसभा के लिए इस वर्ष के अन्त में होने वाले आमचुनाव पर अलग से हुई बैठक में चर्चा के दौरान वहां भी अकेले अपने बलबूते पर अपनी पूरी तैयारी के साथ यह चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।