0:00
0:00 left
बिहार के मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक सप्ताह में तीसरा मामला
बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में रविवार को एक छोटा निर्माणाधीन पुल गिर गया.
पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पिछले एक सप्ताह में पुल गिरने का ये तीसरा मामला है.अधिकारियों के मुताबिक़ मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.अधिकारियों ने बताया कि घोड़ासहन ब्लॉक एक नहर के ऊपर ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्लूडी) 16 मीटर लंबा ब्रिज बना रहा था.
यह पुल आमवा गांव को ब्लॉक के दूसरे क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था. इसे डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा था.
बीते 4 जून को भी बिहार के खगड़िया में गंगा पर बने पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था.यह घटना कैमरे में भी क़ैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था.यह पुल क़रीब 1717 करोड़ की लागत से भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज और खगड़िया ज़िले के अगुवानी के बीच बन रहा था.
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार



