0:00
0:00 left
राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर
सोमवार की सुबह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे.राहुल गांधी ने जीरीभाम हायर सेकेंड्री स्कूल के राहत कैंप का दौरा किया और लोगों से मुलाक़ात की.विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी की मणिपुर की पहली यात्रा है.मई 2023 में शुरू हुई मणिपुर हिंसा के बाद राहुल गांधी यहां तीसरी बार पहुंचे हैं. हिंसा शुरू होने के बाद राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने गए थे.दूसरी बार इसी साल जनवरी में राहुल गांधी ने मणिपुर से ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी.राहुल गांधी जीरीभाम के बाद चुराचांदपुर के राहत कैंप में भी जाएंगे.

राहुल गांधी जीरीभाम के रास्ते में पड़ने वाले असम के सिलचर भी पहुंचे और वहां बाढ़ पीड़ितों के राहत कैंपों में लोगों से मुलाक़ात की.असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोराह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक ज्ञापन दिया जिसमें असम बाढ़ के मुद्दे को संसद में उठाने का आग्रह किया गया था.मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



