विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज़’ ने की पहले ही दिन अच्छी कमाई, कई फिल्मों को देगी टक्कर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की ‘बैड न्यूज़‘ शुक्रवार, 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है जिसके चलते इसकी खूब एडवांस बुकिंग भी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज़‘ अपनी यूनिक कहानी की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज के पहले दिन के लिए 93,924 टिकटों की बिक्री से 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो इसे दर्शको से पहले दिन काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की पहले दिन के लिए शानदार एडवांस बुकिंग के चलते इसकी शुरुआत अच्छी रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज़‘ ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है।

कहा जा सकता है कि ‘बैड न्यूज़‘ 8.50 करोड़ की कमाई के साथ विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इससे पहले विक्की की उर्री द सर्जिकल स्ट्राइक ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘सरफिरा‘, कमल हासन की ‘इंडियन 3′ और तीन हफ्तों से गर्दा उड़ा रही ‘कल्कि 2898′ भी जमी हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों की भीड़ के बीच ‘बैड न्यूज़‘ को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है जिसके चलते फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है।

गुड न्यूज की सीक्वल है यह फिल्म

बैड न्यूज़ अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज़ की स्प्रिचुअल सीक्वल है। गुड न्यूज का लाइफटाइम कलेक्शन 201.14 करोड़ रुपये रहा था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ‘बैड न्यूज़‘ हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन की रेयर घटना पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी सलोनी बग्गा (तृप्ति डिमरी) के इर्द–गिर्द घूमती है जो जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट है और उसके इन होने वाले बच्चों के बायोलॉजिकल पिता अखिल चड्ढा (विक्की कौशल) और गुरबीर पन्नू (एमी विर्क) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।