नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)ने नीट–यूजी का रिजल्ट विस्तृत रिजल्ट जारी कर दिया है। शहर और केंद्र के हिसाब से नतीजे जारी किए गए हैं। इसे http://neet.ntaonline.in./ पर देखा जा सकता है। नेशनल एलिजिबिलिटी–कम–एंट्रेंस टेस्ट के लिए सेंटर वाइज नतीजे जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए थे।
कोर्ट के आदेश पर शनिवार को 4 हजार 750 परीक्षा केंद्रों के नीट के विस्तृत नतीजे आज जारी किए गए हैं। नीट–यूजी की परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 4 जून को आया था और इस एग्जाम में पूरे 67 टॉपर थे यानी 67 छात्रों ने 720 में से पूरे 720 नंबर प्राप्त किए थे। यह मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो एनटीए ने तर्क दिया था कि समय कम मिलने की वजह से छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। एजेंसी ने दोबारा परीक्षा कराए जाने का विकल्प दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया था।23 जून को दोबारा परीक्षा हुई, जिसका रिजल्ट 30 जून को जारी हुआ था। 18 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को निर्देश दिया था कि परीक्षा का शहर और सेंटर वाइज परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के नतीजे फिर से जारी करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
- Re-NEET UG 2026 Alert: Paper Leak Mafia पर NTA का बड़ा प्रहार! लॉन्च हुआ Secret Complaint Portal, अब एक क्लिक में करें शिकायत
- NEET UG 2026 Re-Exam से पहले बड़ा खुलासा! क्या फिर लीक हुआ पेपर? NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
- NEET (UG) री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरों पर सामने आई एनटीए, ऐसे सारे दावों को झुठलाया
- CUET UG 2026 Re-Exam: NTA का बड़ा फैसला! 3,765 छात्रों को मिला दूसरा मौका
22 जुलाई को फिर है सुनवाई
अब मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई सोमवार को होनी है। इस दिन इस पर फैसला आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। नीट एग्जाम दोबारा कराया जाएगा या नहीं ये फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। याचिकाकर्ता छात्रों की मांग है कि विवादों में घिरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करवाया जाए।



