सपा ने महिला अपराधों पर पूछा सवाल, योगी बोले- इन्होंने ही कहा था, लड़के हैं गलती हो जाती…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सोमवार से मानसून सत्र चल रहा है। विधानसभा में आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। दरअसल विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था। इस पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला संबंधी अपराध में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सपा के लोगों की भूमिका सामने आती है। इनके पहले की पीढ़ी ने कहा था कि लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल से बीजेपी शासन के अपराध संबंधी आंकड़े गिनाते हुए दावा किया कि रेप जैसे अपराधों में 25 फीसदी तक कमी आयी है। सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन करने के साथ साथ प्रोसिक्यूशन में तेज़ी लाकर अपराधियों को जल्द सज़ा दिलाने का काम किया है।

ऐसे अपराधों में सपा के लोग ही : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे ये बोलने में कोई संकोच नहीं है कि महिला संबंधी जुड़े हुए आरोपों से जुड़े ज्यादातर मामलों में सपा से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जुड़े हुए लोग उसमें पाए जाते हैं और यही नहीं महिला संबंधी आरोपों में ये उस पीढ़ी की अगुवाई करते हैं, जिसने कहा था कि लड़के हैं गलती कर देते हैं। ये महिला सुरक्षा की क्या ही बात करेंगे। इसलिए महिला सुरक्षा के बारे में प्रदेश सरकार पूरी तरह सचेत है और सक्रिय है। हर बेटी को भी और हर व्यापारी को भी पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।