क्या फडणवीस को मिलने जा रही नई जिम्मेदारी, परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अटकलें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर इन दिनों चर्चाएं गर्म हैं। दिल्ली में उनकी सक्रियता से अटकलों का दौर जारी है। फडणवीस ने दिल्ली में पत्नी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी उनकी मुलाकात हुई। चर्चा है कि जेपी नड्‌डा के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद सौंपा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बन गए हैं। नए अध्यक्ष के चुने जाने तक उनको विस्तार मिला हुआ है। बीजेपी के अंदरखाने इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा यही है कि नड्डा के बाद कौन नया राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिलसिले में 24 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष (पार्टी जनरल सेक्रेटरी-संगठन) की बैठक हुई। उसके बाद से फिर इन कयासों को बल मिला है कि बीजेपी जल्द ही पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करेगी। उसके पहले बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों और समय देने की जरूरत को देखते हुए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करेगी और बाद में उनको ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी ऐसा प्रयोग पहले भी कर चुकी है। जब अमित शाह 2019 में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री बने उस वक्त वह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और उसके कुछ बाद उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया।

👉 यह भी पढ़ें:

27 जुलाई को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ फडणवीस ने प्रधानमंत्री के साथ इस मुलाकात को एक ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया। फडणवीस ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद महाराष्ट्र पर हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मुझे नई ऊर्जा और उनका मार्गदर्शन मिलता है, लेकिन इस मुलाकात के बाद ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि जेपी नड्डडा का स्थान देवेंद्र फडणवीस ले सकते हैं। अब आने वाले दिनों में ही पता लगेगा कि इन अटकलों में कितनी सच्चाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।