देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार शाम को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आजाद मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के अनेक नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आए थे। इसमें महायुति को भारी बहुमत मिला था। भाजपा के 132 सीटें जीतने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भाजपा अपना ही सीएम बनाएगी। शिवसेना चीफ और कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे को मनाने में भाजपा के पसीने छूट गए। इसके बाद भी मंत्रिमंडल के पदों को लेकर अभी अड़चनें जारी हैं। यही वजह है कि आज किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली, लेकिन एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:

आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार सीएम के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली है. इससे पहले वाली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, जबकि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी शिरकत की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, पत्नी ज्योति से तलाक की लड़ाई जारी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक विवाद के बीच अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिल्स में महसूस

कैलिफोर्निया में भूकंप के 5.0 तीव्रता के झटके, लॉस एंजिल्स समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं।

Asian Champions Trophy 2026: भोपाल में भारत ने महिला हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक हैट्रिक

मध्य प्रदेश महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम ने चीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। यह टीम का चौथा खिताब है।

नर्मदा का पानी झाबुआ में सापन नदी तक पहुंचा, 194 गांवों को सिंचाई का लाभ

नर्मदा-झाबुआ परियोजना के तहत झाबुआ के 194 गांवों को सिंचाई का लाभ मिला है। इससे 32,000 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा।

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।