पश्चिम बंगाल के विभाजन के खिलाफ  एकजुट हुई भाजपा और टीएमसी

Date:

पश्चिम बंगाल के विभाजन के खिलाफ एकजुट हुई भाजपा और टीएमसी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच पहली बार किसी मुद्दे पर एकजुटता देखने को मिली। दरअसल टीएमसी ने सदन में बंगाल को बांटने के खिलाफ एक प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया था। इसे लेकर ही दोनों पार्टियां साथ आ गईं और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कथित तौर पर बंगाल के बंटवारे की मांग उठाकर हलचल मचा दी थी। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। खुद भाजपा के नेता भी मजूमदार की इस मांग पर एकमत नहीं रहे। विधानसभा में इसका असर देखने को मिला और टीएमसी-भाजपा इस मुद्दे पर साथ आ गए।

West Bengal News,बंगाल विधानसभा में ऐसा क्या हुआ कि TMC-BJP आए साथ, ममता ने  सुवेंदु अधिकारी से कहा- आप चाय पर घर बुलाइए, मैं आऊंगी - mamata banerjee  tea bonhomie with bjp प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम सहयोग से चलने वाले संघवाद पर भरोसा करते हैं। हम राज्य को बांटने की कोशिशों के खिलाफ हैं।भाजपा ने विधानसभा में कहा कि वह राज्य के बंटवारे के विचार के खिलाफ है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।