👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए केजरीवाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जेल से रिहाई की मांग की है। याचिका में उन्होंने सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश को चुनौती दी है। केजरीवाल ने नियमित जमानत याचिका भी दायर की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
9 अगस्त को रिहा हुए हैं सिसोदिया
ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। मई में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन 26 जून को सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के कारण वे हिरासत में ही हैं। आबकारी नीति मामले में ही 17 महीने से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 9 अगस्त को जमानत मिली थी।



