विनेश फोगाट का राजनीतिक वजन तौल रही है कांग्रेस, अगर कांटा झुका मिला तो विधानसभा चुनाव में होगी भुनाने की कोशिश

Date:

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में पदक से वंचित रेसलर विनेश फोगाट पर अब कांग्रेस की नजर टिकी हुई है। पहलवानों के पक्ष में जंतर-मंतर पर धरने के बाद से ही विनेश का राजनीतिक वजन टटोलने की कोशिश की जा रही थी। अब जबकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, एक बार फिर विनेश को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।

एक न्यूज चैनल के इस सवाल कि क्या विनेश फोगाट को कांग्रेस टिकट देगी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोलमोल प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एक पार्टी का नहीं, देश का होता है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि जैसे सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था, उसी तरह विनेश फोगाट को भी नॉमिनेट किया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्यसभा में उन्हें नॉमिनेट किया जाए। टिकट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी को मौका देगी। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि अगर वो लड़ना चाहती हैं तो उनका स्वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलकर एक तरह से भाजपा की केंद्र सरकार को ही चुनौती दे दी थी। जब ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण विनेश बाहर हो गई तो जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे। इस दौरान जो माहौल बना उसे भाजपा के विरोध में भुनाने की कोशिश कांग्रेस जरूर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related