नेपाल बस हादसा ; केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पहुंचीं काठमांडू
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने नेपाल बस हादसे में घायल लोगों से काठमांडू के अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक भी उनके साथ मौजूद रहे.वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे पर एक बयान में कहा, जो दुखद घटना हुई है, उसके लिए मैंने रक्षा मंत्रालय से बात की है. खुद गृह मंत्री ने लोगों की मदद के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया है.

सीएम शिंदे ने बताया कि गोरखपुर से नासिक तक पहुंचाने के लिए एयरफ़ोर्स के विमान की व्यवस्था की गई है और घायलों का इलाज चल रहा है.
शुक्रवार को बस नेपाल में मर्स्यांगदी नदी में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था. बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 27 लोगों की मौत हो गई.
बस में सवार सभी 40 यात्री महाराष्ट्र के थे
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
- तेलंगाना उपचुनाव में सियासी घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग का आरोप
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- रूस से तेल खरीदने से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में स्थिरता आई: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी


