0:00
0:00 left
प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ आरोप तय
कर्नाटक सीआईडी की विशेष जांच टीम ने हासन के पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्जवल रेवन्ना पर 47 वर्षीय पूर्व घरेलू सहायिका के साथ रेप और उसकी विवाहित बेटी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय किया है.प्रज्जवल के पिता, पूर्व मंत्री और वर्तमान जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना पर भी घरेलू सहायिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.

इस पूरे मामले में 28 अप्रैल को होलेनरसीपुर पुलिस स्टेशन में पहली शिकायत दर्ज की गई थी.
वहीं एसआईटी ने रेवन्ना के ख़िलाफ़ यह पहला आरोप पत्र 26 अप्रैल को दाखिल किया था. फिलहाल प्रज्जवल रेवन्ना न्यायिक हिरासत में हैं वहीं उनके पिता जमानत पर बाहर हैं.
एसआईटी की 2100 से भी ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में 150 गवाहों की गवाही और फ़ॉरेंसिक की रिपोर्ट भी शामिल है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जेडीएस ने पहले ही कर दिया था निष्कासित
- प्रज्वल रेवन्ना पर पीएम मोदी की चुप्पी; राहुल गांधी ने उठाए सवाल
- प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न वीडियो मामला; जेडीएस ने किया निलंबित
- प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो; ये शर्मनाक है और मैं किसी का बचाव नहीं करूंगा;कुमारस्वामी
- प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो;कांग्रेस के प्रधानमंत्री मोदी से सवाल



