किसान आंदोलन में रेप की बात कह चौतरफा घिर गईं कंगना, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, भाजपा ने भी दी हिदायत

Date:

नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली मंडी की भाजपा सांसद ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। इस बयान के बाद केवल कांग्रेस ने उनको घेरा है, बल्कि भाजपा ने भी ऐसे बयान देने की हिदायत दी है।

भाजपा केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की तो अनुमति है और ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं। भाजपा ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में दें।

खड़गे ने कहामोदी भी ऐसा ही कहते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कंगना रनौत के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को खड़गे ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पांच बड़े पॉइंट गिनाए और कहा कि जब खुद पीएम मोदी ही ये सब कर सकते हैं तो फिर उनके समर्थकों से किसानों के अपमान के अलावा और क्या ही उम्मीद की जा सकती है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भरी संसद में किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी की अपमानजनक संज्ञा दी थीयहां तक कि संसद में शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखने से भी इन्कार कर दिया था। पीएम एमएसपी पर कमेटी और किसान की आय दोगुनी करने का झूठा वादा भी किया था। खड़गे ने कहा कि जब पीएम मोदी ये सब खुद कर सकते हैं तो उनके समर्थकों से शहीद किसानों के अपमान के सिवा देश और क्या उम्मीद रख सकता है।

किसान नेता से लेकर विपक्ष तक नाराज

कंगना के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि भाजपा सांसद का देश के अन्न दाताओं के लिए विचार देखिए। कितना ज़्यादा घृणा है इनके मन में अगर कोई इनके मन के हिसाब से ना बोले, ना खाये, ना पहने, ना सोचे और ना कार्य करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सजा में भी मजा लेते रहे आईडीए के बाबू, तीन महीने से भाजपा नेता के यहां हाजिरी!

आईडीए के बाबू विनोद दुबे को सजा के दौरान भाजपा नेता के यहां हाजिरी लगाते पाया गया।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।