महाराष्ट्र में शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत के बयान से मचा बवाल, कहा-एनसीपी नेता के साथ बैठकर आती है उल्टी

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ ना कुछ उठापटक चलती ही रहती है। सरकार के घटक दल के नेता ही एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहते हैं। शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि वह कैबिनेट मीटिंग में अपने एनसीपी साथियों के बगल में बैठते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है। इसके बाद से एनसीपी की तरफ से भी पलटवार किया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वह कट्टर शिव सैनिक हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ उनकी कभी नहीं पटी। सावंत ने कहा कि भले ही हम कैबिनेट में एकदूसरे के बगल में बैठते हों, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी जैसा महसूस होता है।

लगातार सामने आ रहे विवाद

महाराष्ट्र में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी की सरकार है। एनसीपी प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमोल मितकरी ने सावंत की टिप्पणी की निंदा की और पूछा कि क्या गठबंधन को बरकरार रखना केवल उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है। एनसीपी नेता ने कहा कि सावंत ने पहले भी ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिससे एनसीपी को ठेस पहुंची है। मितकरी ने कहा कि हम सिर्फ गठबंधन धर्म निभाने के लिए चुप हैं।

मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं क्या है बीमारी

अमोल मितकरी ने कहा कि तानाजी सावंत को नहीं पता कि उल्टी क्यों होती है। तानाजी सावंत स्वास्थ्य मंत्री हैं, स्वास्थ्य का इससे कुछ लेनादेना होगा। लेकिन महायुति में होने के कारण, अगर उन्हें उल्टी हो रही है, तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही हमें बता सकते हैं कि इसका कारण क्या है?

तानाजी को विवादों में रहने की आदत

उल्लेखनीय है कि तानाजी सावंत पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें कथित तौर पर धाराशिव (उस्मानाबाद) जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर एक पुलिस निरीक्षक का तबादला करने के लिए दबाव डालते हुए दिखाया गया था। वीडियो में सावंत पुलिस अधीक्षक से कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते हैं। इसलिए उन्होंने अधिकारी को उनके आदेशों का पालन करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।