अगर आपने भी लगा रखी है दूध वाली चाय की आदत तो बचें, सेहत को होता है काफी नुकसान

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां सुबह की शुरुआत दूध वाली चाय के साथ नहीं होती हो। बिस्तर से लोग तब तक नहीं उठते, जब तक उनके पास कप भरकर दूधवाली चाय यानी बेड टी न पहुंच जाए। सुबह से शुरू हुआ चाय का यह सिलसिला सोने तक जारी रहता है। क्या आपको पता है कि दूध वाली चाय सेहत भी बिगाड़ती है।

कुछ समय पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दूध वाली चाय को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक दूध वाली चाय शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें कहा गया था कि खाने के पहले या बाद में चाय पीना फायदेमंद नहीं है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि चाय में कई तरह के केमिकल भी होते हैं। दूध के साथ मिलक ये रिएक्टिव हो जाते हैं, जिससे शरीर को नुकसान होता है। चाय में टैनिन होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दूध वाली चाय से ज्यादा फायदेमंद है काली चाय पीना। चाय में कैफीन है, जो सीने में जलन का कारण बन सकती है। कुछ रिसर्च से पता चला है कि दूध वाली चाय पेट में ज्यादा एसिड बनाती है।

ज्यादा चाय पीने से हो जाती है नींद की कमी

ज्यादा चाय पीने वाले लोग अक्सर नींद की समस्या से परेशान होते हैं। चाय में मौजूद कैफीन मेलाटोनिन हार्मोन के फंक्शन को खराब करता है। इस वजह से नींद नहीं आती है। इसके कारण कई और परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। यह थकान पैदा करने के साथ ही याददाश्त को भी कमजोर करता है। नींद की कमी मोटापा भी बढ़ाता है। चाय में कैफीन होता है। रोजाना चाय पीने से इसकी लत लग जाती है। शरीर में कैफीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो सिरदर्द, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या हो सकती है।

खाली पेट दूध वाली चाय ज्यादा नुकसानदायक

अधिकांश लोग सुबह उठकर खाली पेट दूध वाली चाय पीते हैं। ऐसे लोगों का पेट फूला हुआ महसूस होता है। कैफीन के कारण पेट में ब्लोटिंग होने के कारण ऐसा होता है। दूध वाली चाय कब्ज और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ाती है। खाली पेट दूध की चाय से हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।