अमेरिका में आरक्षण पर बयान देकर फंसे राहुल, देनी पड़ी सफाई, कहा-मैं इसके खिलाफ नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर सियासत गरम है। आरक्षण पर दिए उनके बयान पर बसपा नेता मायावती ने भी राहुल को घेरा है। हालांकि राहुल ने वाशिंगटन डीसी से सफाई देते हुए कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा करेगी। उन्होंने कहा कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं और सभी की भागीदारी के लिए राजनीति कर रहे हैं।

वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को गलत समझा गया है। वो 50 प्रतिशत से आगे बढ़कर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम जो कह रहे हैं वह केवल आरक्षण के विचार से अलग है। हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाने जा रहे हैं। मैं बार–बार यह कहता रहा हूं और कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं रहा हूं। मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं।

बसपा प्रमुख ने राहुल पर साधा निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा क कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली है। केन्द्र में भाजपा से पहले 10 साल उनकी सरकार रही। उन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी-एसटी का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। इनके द्वारा अब देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात कही जा रही है, जो एक छलावा है। अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी-एसटी आरक्षण सही तरीके से लागू किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।