👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में जज की आत्महत्या के मामले में ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ एफआईआर
- दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव
- खैबर पख़्तूनख़्वाह में आत्मघाती हमला: सैन्य चौकी पर विस्फोट, 10 जवान शहीद, कई घायल
- यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, दीवार पर लिखी मर्जी से आत्महत्या करने की बात
- गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान
- कॉन्फिडेंट ग्रुप के अध्यक्ष सीजे रॉय ने की आत्महत्या
0:00 left
मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह बांद्रा में अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंच गए हैं। मलाइका भी पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातंवी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इसी मंजिल पर वह रहते थे। यह घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले साल जुलाई में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं अनिल
अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी। अनिल–जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा है। शादी के कुछ साल बाद अनिल का तलाक हो गया था और बेटियों की कस्टडी जॉइस को दे दी गई थी।



