16 सितंबर से चलेगी पहली वदे भारत मेट्रो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों को देने जा रहे सौगात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। 16 सितंबर से देश में पहली वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। पहली ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक हफ्ते में छह दिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसके एक दिन पहले वे गुजरात के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वंदे मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

यह ट्रेन भुज स्टेशन से सुबह 5:05 बजे चलेगी और अहमदाबाद में 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह अहमदाबाद से शाम 5:30 बजे चलेगी और 11:10 बजे भुज पहुंचेगी।. अहमदाबाद से भुज पहुंचने में ट्रेन को 5 घंटे 45 मिनट लगेंगे। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 30 रुपये रखा गया है। इसके ऊपर यात्री को इस पर जीएसटी भी देय होगा। यदि कोई यात्री इस ट्रेन के जरिए 50 किलोमीटर की यात्रा करता है तो उसे 60 रुपये और जीएसटी समेत अन्य चार्ज देना होगा। एक किलोमीटर पर कम से कम 1.20 रुपये का किराया तो चुकाना भी होगा। वंदे मेट्रो ट्रेन में एमएसटी या मंथली सीजनल टिकट भी मान्य होगा। इसके लिए अलग से एमएसटी जारी होगा जो कि वीकली, फोर्टनाइटली और मंथली सीजन टिकट होगा। इसके लिए यात्रियों को क्रमश: सात दिन, 15 दिन और 20 दिन का सिंगल जर्नी का किराया चुकाना होगा।

कई वंदे भारत की शुरुआत आज

पीएम मोदी 15 सितंबर को एक साथ कई राज्यों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इन ट्रेनों की सौगात झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा ट्रेनों की सौगात बिहार और ओडिशा को मिलने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।