0:00
0:00 left
फ़्रांस में कल चुनाव, मैक्रों की पार्टी ने कहा- दक्षिणपंथी देश को बर्बाद कर देंगे
फ्रांस में आम चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी की ओर से धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली का समर्थन न करने की अपील की गई है.लेकिन ऐसा लगता है कि वोटर संसदीय चुनाव में नेशनल रैली को ऐतिहासिक जनादेश दे सकते हैं.फ्रांस में 30 जून को पहले दौर का चुनाव होगा. दूसरे दौर का चुनाव 7 जुलाई को होगा.

फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल ने चेतावनी दी है कि वोटरों ने अगर नेशनल रैली को वोट दिया तो नफ़रत और आक्रामकता की लहर आ सकती है. लेकिन मेरीन ली पेन और 28 वर्षीय जॉर्डन बार्देला की पार्टी को ओपिनियन पोल में आगे दिखाया गया है.हालांकि दक्षिणपंथी नेशनल रैली ने अपने ऊपर लग रहे नस्लवाद के आरोपों को ख़ारिज किया है. लेकिन सवाल ये है कि क्या इसे इतने वोट मिल पाएंगे कि ये अपने दम पर सरकार बना सके.जून की शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अचानक संसद को भंग करके मध्यावधि चुनाव कराने का एलान कर दिया था.राष्ट्रपति मैक्रों ने संसदीय चुनावों का एलान उस वक़्त किया था, जब यूरोपीय संसद के चुनावों में कट्टर दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी को को बड़ी कामयाबी मिली थी.चुनावों की घोषणा करते हुए मैक्रों ने अपने देश के नागरिकों से अपील की थी कि वो ‘कट्टरपंथियों को तवज्जो न दें’.
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- इंग्लैंड vs फ्रांस : 10 गोलों की बारिश में इंग्लैंड ने जीता कांस्य पदक, बुकायो साका की हैट्रिक ने रचा इतिहास
- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, ओयारज़ाबल और पोरो बने जीत के हीरो
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता
- FIFA World Cup 2026 : एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका



