शिवसेना विधायक संजय गायकवाड का विवादित बयान, राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख इनाम दूंगा

Date:

मुंबई। अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के दौरान भाजपा व संघ पर निशाना साधा था। इस पर संजय गायकवाड ने कहा है कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा

गायकवाड ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में है का फर्जी नरेटिव फैलाकर वोट हासिल किया था। अब वे देश से आरक्षण खत्म करने की वकालत कर रहे हैं। वे पिछड़े, आदिवासियों को दिए जा रहे आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। सभा में संजय गायकवाड ने कहा कि मैं कहता हूं जो राहुल गांधी की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा। गायकवाड के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों से पिछले कुछ दिनों से सियासत गर्म है। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों की निंदा की है। यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह भी उन्हें निशाने पर ले चुके हैं। अब ताजा मामला संजय गायकवाड का है।

बिट्‌टू ने साधा था निशाना

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं। बिट्‌टू ने कहा कि जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है। देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़क उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।