हरियाणा के कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर चली गोली, एक कार्यकर्ता घायल

Date:

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर हैं। शुक्रवार शाम कालका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर किसी ने गोली चला दी। इस घटना में काफिले में मौजूद गोल्डी खेड़ी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हरियाणा के रायपुर रानी के भरौली गांव की बताई जा रही थी।

उल्लेखनी है कि कालका सीट से प्रदीप चौधरी मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी गाड़ी आगे की तरफ थी और काफिले की जिस गाड़ी पर गोली चली वो पीछे की तरफ थी। तीन राउंड फायरिंग हुई। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। इसमें गोली लगने से गंभीर घायल कार्यकर्ता को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल कार्यकर्ता की पहचान गोल्डी के रूप में हुई है। वह कालका के खेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। शुक्रवार को कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी प्रचार के लिए काफिले के साथ रायपुर रानी के पास भरौली गांव जा रहे थे। इस दौरान स्प्लेंडर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने कार में सवार गोल्डी पर 3 गोलियां चला दी। इसमें एक गोली गोल्डी की छाती में लगी। वहीं गोल्डी के साथ बैठे लोगों को छर्रे लगे। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।