व्यापमं घोटाले में बयान देकर फंसे एमपीसीए अध्यक्ष खांडेकर, दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा ने उनकी पत्रकारिता पर ही उठा दिए सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अपने को मध्यप्रदेश का बड़ा पत्रकार मानने वाले वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कृपा से मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का पद संभाल रहे अभिलाष खांडेकर व्यापमं घोटाले पर बयान देकर फंस गए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सरकार में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने कुछ नहीं किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने पलटवार करते हुए उनकी पत्रकारिता पर ही सवाल उठा दिए हैं। व्यापमं मामले में व्हिसल व्लोअर की भूमिका निभा कर अपनी नौकरी तक गंवा चुके डॉ.आनंद राय ने कहा है कि वे तो पत्रकार हैं ही नहीं, सिर्फ लाइजनिंग करते हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम में खांडेकर ने कहा था कि सीबीआई ने इस मामले में काफी कुछ ढूंढ लिया था लेकिन केस चलाने की मंजूरी बड़े लोगों के लिए वह नहीं मिली। कांग्रेस ने पहले यह मुद्दा उठाया लेकिन जब सरकार बनी तो तब कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चाहते तो कड़ा एक्शन ले सकते थे।

दिग्गी और तन्खा ने पत्रकारिता पर ही उठा दिए सवाल

अभिलाष खांडेकर के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि खांडेकरजी आपको गलतफहमी है। हम लगातार यह लड़ाई लड़ रहे हैं। आप कभी घोटाला करने वालों से भी चर्चा कर लीजिए। मैं तो हमेशा कहता आया हूं कि इसमें जिन लोगों ने रिश्वत दी है उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाना चाहिए, जिन्होंने रिश्वत ली उन्हें मुख्य आरोपी बनाया जाए। ऐसा हुआ नहीं और रिश्वत खाने वाले घूमते रहे। इस पर विवेक तन्खा ने कहा किदिग्विजय जी अनभिज्ञ व्यक्ति को माफ कर दीजिए। पत्रकारिता का फर्ज किसने कितना निभाया दुनिया के सामने है। आप को और मुझे किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने फिर कहा कि तन्खा जी पत्रकार पत्रकारिता करें राजनीति नहीं।

आनंद राय ने कहा-पत्रकार नहीं लाइजनर हैं खांडेकर

व्यापमं मामले में अपनी सरकारी नौकरी गंवा चुके और जेल जा चुके व्हिसल व्लोअर डॉ.आनंद राय ने कहा कि अभिलाष खांडेकर पत्रकार ही नहीं हैं, वह तो लाइजनर हैं। जिस आदमी ने अपनी पत्रकारिता के पूरे जीवन में व्यापमं पर एक इन्वेस्टीगेटिंग स्टोरी नहीं की, जिसकी साल में 10 बाइलाइन भी नहीं छपती हो वह सवाल कैसे उठा सकता है? खांडेकर तो सांप और पक्षी पर किताबें लिखकर मध्यप्रदेश सरकार से पैसा कमा रहे हैं। हम लोग तो लगातार संघर्ष कर रहे हैं। नौकरी गंवा दी, 70 दिन जेल की हवा खा ली, खांडेकर ने क्या किया? उन्हें कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं।

जांच चल रही थी तो शिवराज नामा लिख रहे थे

एक और व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने भी खांडेकर पर जोरदार हमला किया है । चतुर्वेदी ने कहा कि जब व्यापमं घोटाले की जांच चल रही थी तब खांडेकर शिवराजनामा लिख रहे थे। उनके साथ मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।