आप तो खुद ही मध्यप्रदेश कांग्रेस से गायब हो कमलनाथजी, फिर नाराजगी किस बात की?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कांग्रेस संगठन की बैठक में जबरदस्त नाराजगी जाहिर कीहै। उन्होंने कहा कि उनसे कुछ पूछा नहीं जाता। बैठकों की सूचना तक नहीं दी जाती। कमलनाथ की इस बात का दिग्विजय सिंह और मीनक्षी नटराजन ने भी समर्थन किया है। अब कांग्रेसी कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद से कमलनाथजी पूरे मध्यप्रदेश में कहीं नजर नहीं आ रहे। ऐसे में उनकी नाराजगी का कोई कारण नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल मीटिंग हुई। इससे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कमेटी के अन्य सदस्य जुड़े थे। इसी दौरान कमलनाथ ने कहा कि आजकल ऐसा चल रहा है कि नियुक्तियों में मुझसे पूछा तक नहीं जाता। भले किसी के कहने से किसी की नियुक्ति हो न हो, लेकिन सीनियर्स से चर्चा करनी चाहिए। बैठकों की मुझे कोई सूचना नहीं दी जाती। अखबारों से पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक थी। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि मैं भी उनकी बात से सहमत हूं। बिना एजेंडे के बैठकें बुला ली जाती है। वॉट्सएप पर भेजे एजेंडा पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी 6 बजकर 31 मिनट पर एजेंडा मिला है। अब मैं मोबाइल से मीटिंग में जुड़ा हूं तो एजेंडा कैसे देखूं। मीनाक्षी नटराजन ने भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की बात का समर्थन किया।

👉 यह भी पढ़ें:

पटवारी ने कहा-सबकी राय से हो रहे फैसले

इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सबकी राय से ही फैसले लिए जा रहे हैं। कमलनाथ जी से मैं खुद अलग से बात कर लूंगा। प्रवक्ताओं की नियुक्तियों का गलत पत्र जारी हो गया था, उसे तुरंत निरस्त भी कर दिया था।

हार के बाद भी लगातार कलह जारी

मध्यप्रदेश में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी कांग्रेस में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कमलनाथ तो विधानसभा चुनाव के बाद से मध्यप्रदेश कांग्रेस में कहीं दिखाई नहीं दे रहे। दिग्विजय सिंह तो कम से कम बयानों में उपस्थित नजर आते हैं, लेकिन कमलनाथ का तो किसी भी मुद्दे पर कोई बयान नहीं आता। अभी हाल ही में जब सौरभ शर्मा का केस हुआ तो दिग्विजय सिंह ने खुलकर मोर्चा संभाला, लेकिन कमलनाथ सहित बाकी वरिष्ठ नेता गायब रहे।

बार-बार क्यों उड़ती है भाजपा में जाने की खबर

कमलनाथ के भाजपा में जाने की बार-बार खबर क्यों उड़ती है, कांग्रेसी इस सवाल का जवाब भी तलाश रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ के अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में जाने की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था। डील की खबरें भी बाहर आ गई थीं, लेकिन ऐन वक्त पर मामला बिगड़ गया। इसके बाद कमलनाथ की मध्यप्रदेश कांग्रेस से बेरुखी ने इस अफवाह को कई बार और गर्म किया।

पटवारी के खिलाफ अब खुलकर मोर्चा

जब से जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से वरिष्ठ नेताओं ने उनसे किनारा कर लिया है। बीच-बीच में कई नेता उनके फैसलों पर सवाल खड़ा करते रहे हैं। कुछ समय पहले दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी पटवारी की नई टीम पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अजय सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस अब भगवान भरोसे है। पटवारी के खिलाफ मालवा, विंध्य, बुंदेलखंड सभी जगह कांग्रेस में नाराजगी है। अब कमलनाथ के खुलकर आ जाने और दिग्विजय सिंह व मीनाक्षी नटराजन के समर्थन से यह साबित हो गया है कि पटवारी के खिलाफ लामबंदी शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।