👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
0:00 left
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा के कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मनोज के बच्चों ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुल्लक भेंट की थी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईडी पर मनोज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आष्टा गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मनोज के बच्चों ने अन्य बच्चों की टीम के साथ गुल्लक भेंट की थी। उसके बाद से मनोज चर्चा में थे। कुछ समय पहले ही मनोज के इंदौर और आष्टा के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मनोज और उनकी पत्नी के आत्महत्या करने पर ईडी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आष्टा के मनोज परमार को बिना कारण ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा था। मनोज के घर पर ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर भोपाल संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज के अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वह कांग्रेस का समर्थक है। मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है मनोज इतना घबराया हुआ था कि उसने व उसकी पत्नी ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। दिग्विज सिंह ने इस प्रकरण में ईडी डायरेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
पटवारी बोले-दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आष्टा पहुंचे। उनका कहना है कि नफरत और बदले की इस कार्रवाई की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बयान दें और देश को बताएं कि ईडी कैसे सरकारी इशारे पर अब हत्याएं कर रही है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करें। स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं का जानलेवा दुरुपयोग बंद करें।



