मन की बात में बोले पीएम मोदी-त्योहारों में सिर्फ मेक इन इंडिया ही खरीदें, डिंडोरी और छतरपुर का भी किया जिक्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम आ रहा है। आप फिर से अपना पुराना संकल्प दोहराइए। अपने लिए या गिफ्ट देने के लिए कुछ भी खरीदें, वह मेक इन इंडिया ही होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि बारिश का मौसम हमें याद दिलाता है कि जल संरक्षण कितना जरूरी है। बारिश के दिनों में बचाया गया पानी जल संकट के दिनों में मदद करता है। पीएम ने कहा कि मप्र के दो बडे़ प्रयासों की मुझे जानकारी मिली। डिंडोरी के रायपुरा गांव में बडे़ तालाब के निर्माण से भू जल स्तर काफी बढ़ गया। इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला। छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास सराहनीय है यहां खौंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा, तो महिलाओं ने इसे पुर्नजीवित करने का बीड़ा उठाया। इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी बढ़ी है।

3 अक्टूबर को होंगे 10 साल पूरे

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इसका प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था। ये कितना पवित्र संयोग है कि इस साल 3 अक्टूबर को जब मन की बात के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। पीएम ने कहा कि करोड़ों श्रोता हमारी इस यात्रा के ऐसे साथी हैं, जिनका मुझे निरंतर सहयोग मिलता रहा। देश के कोने-कोने से उन्होंने जानकारियां उपलब्ध कराई।

अमेरिका ने वापस की 300 कलाकृतियां

पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान वहां की सरकार ने भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियां वापस की हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने डेलावेयर के अपने आवास में इनमें से कुछ कलाकृतियों को मुझे दिखाया भी। लौटाई गई कलाकृतियां टेरकोटा, स्टोन, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबा और कांसे जैसी चीजों से बनी हुई हैं। इनमें से कई चार हजार साल पुरानी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।