मुंबई। पिछले सप्ताह निवेशकों को करीब 17 हजार करोड़ का चूना लगाने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी। बीएसई सेंसेक्स आज 238.54 अंक यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 81,926 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 69.50 अंक यानी 0.28 फीसदी की उछाल के साथ 25,084.10 पर कारोबार कर रहा है।
पिछले सप्ताह लगातार शेयर बाजार में गिरावट रही। इसके कारण निवेशकों को करीब 1700 करोड़ का नुकसान हुआ था। शेयर बाजार में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भारी नुकसान हुआ था। सोमवार को शेयर बाजार की चाल शुरू से ही तेज रही। निफ्टी आईटी आज 300 अंक ऊपर खुला। बैंक निफ्टी आज जबरदस्त तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी दिख रही थी, जबकि 12 शेयर नीचे की ओर जा रहे थे। आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी दिखी। इसके विपरित टाइटन, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयर नीचे रहे। इसी तरह निफ्टी के 50 में 30 शेयरों में तेजी दिखी। बढ़त वाले शेयरों में टॉप पर आईटीसी रहा। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी तेजी दिखी, जबकि टाइटन, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



