मध्यप्रदेश में जीत का जश्न…हरियाणा के लिए भाजपा ने खिलाई मिठाई, कांग्रेस की जलेबी जम्मू-कश्मीर के लिए काम आई

Date:

भोपाल। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भोपाल के भाजपा व कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। भाजपा ने जहां हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने का जश्न मनाया, वहीं कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अपने गठबंधन की जीत की खुशी में मस्त रही। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की। वहीं, कांग्रेस कार्यालय में रुझान देखकर जलेबी की तैयारी हो गई थी, लेकिन हरियाणा हाथ से निकलने के बाद थोड़ी मायूसी जरूर रही। हालांकि यही जलेबी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की जीत पर काम आ गई।

वीडी शर्मा ने कहा-जनता ने बना दी राहुल की जलेबी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि उनकी जलेबी बन रही थी, लेकिन राहुल गांधी फैक्ट्री में बना रहे थे। हरियाणा की जनता ने कहा कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, लेकिन हम आपकी जलेबी जरूर बना देते हैं। जनता ने राहुल गांधी की ही जलेबी बना दी। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया उसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय हासिल कर रहे हैं और जम्मू कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा बोले-आज जलेबी का है दिन

भोपाल में र पीसीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित शर्मा ने स्टॉल लगाकर लोगों को खुद जलेबी बनाकर खिलाई। अमित शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर में 10 साल तक हिटलरशाही, तानाशाही और लोगों को तोड़ने की मंशा से मोदी जी सरकार चला रहे थे। आज उसका अंत हुआ है। राहुल गांधी ने लाल चौक पर कहा था- ये देश भाईचारे, एकता और संविधान से चलने वाला है। आज संविधान और उस भाईचारे की जीत है। शर्मा ने कहा कि आज जलेबी का दिन है। जम्मू-कश्मीर की आवाम ने उस मिठास से लोकतंत्र को जागृत किया है। जिन कश्मीरी पंडित पर राजनीति की जा रही थी, आज वो कश्मीरी पंडित भी मीठी जलेबी खा रहे हैं।

सीएम यादव कहा-हरियाणा में विकास की जीत

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा में 10 साल में जो काम किया है, उससे जीत तय थी। पीएम मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंतिम सूची में 121 प्रत्याशियों के नाम, इंदौर से 22 प्रत्याशी इंदौर। एमपी राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को होने वाले हैं। इसके लिए आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें पूरे प्रदेश से 121 नाम हैं, जिनमें से इंदौर के 22 प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर से 22 प्रत्याशी -इंदौर से कुल 22 वकील इस चुनाव में उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिला वकील भी शामिल हैं। -स्टेट बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य विवेक सिंह, सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, नरेंद्र कुमार जैन और खिलाड़ी लाल गनगौरे पुनः चुनाव मैदान में हैं। -इंदौर बार एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट सुरेंद्रकुमार वर्मा सहित निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा भी मैदान में हैं। -इनके अलावा सीपी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूरजहां खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान और मोहम्मद शब्बीर खान जैसे नाम शामिल हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद के लिए एक साथ होगा मतदान -मप्र स्टेट बार काउंसिल का चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन 12 मई को आयोजित किया जाएगा। -प्रत्याशियों को प्रदेश के 55 जिलों में स्थित 270 बार एसोसिएशनों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। -प्रदेश में लगभग 86 हजार अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य अधिवक्ता परिषद में 10,537 मतदाता इंदौर में -राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में इंदौर के 10,537 वकील मतदाता हैं। -प्रदेश में कुल मतदाता वकीलों की संख्या 86 हजार से ज्यादा है। -परिषद की कार्यकारिणी में 25 सदस्य होते हैं।